फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई से शहर में शुरू हो जाएंगे वाटर एटीएम

Thu, 16 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
water atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम मई महीने तक वार्डों में वाटर एटीएम चालू कराकर लोगों को सस्ती दरों पर आरओ फिल्टर्ड पानी मुहैया करा देगा। बृहस्पतिवार को निगम ने 55 स्थानों पर वाटर एटीएम और 33 मोबाइल वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। इस काम के लिए छह फर्मों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के जलकल अभियंता आरके यादव ने यह वर्क आर्डर कर फर्मों को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साहिबाबाद और विजयनगर जोन में अभ्युदय ऑटोमेशन कांसेप्ट एंड टैकभनोलोजिस प्राइवेट लिमिटेड व परफेक्ट वेंगिग सिस्टम, मोहननगर जोन में मैसर्स राइज वर्ल्ड, सिटी जोन द्वितीय में स्ट्रक्चर इंडिया ट्रेडिंग प्रा.लिमिटेड को वर्क आर्डर दिया गया है।

महापौर अशु वर्मा का कहना है कि अप्रैल अंत तक यह वाटर एटीएम बनकर तैयार हो जाएंगे। मई महीने से लोगों को इनसे पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इन वाटर एटीएम से एक रुपए में 250 मिली. ठंडा पानी, दो रुपए में एक लीटर ठंडा पानी और महज 5 रुपए में 20 लीटर नार्मल फिल्टर्ड पानी मिलेगा।
विज्ञापन

--
वाटर एटीएम के लिए चयनित कालोनियां
मोहननगर जोन
सामुदायिक केंद्र अर्थला, दुर्गा एंकलेव साहिबाबाद, इंदिरा कालोनी, खजूरी पार्क जनकपुरी, शिव चौक गणेश पुरी, बंगाली चौक शहीद नगर, सी-ब्लाक शहीद नगर हनुमान मंदिर के पास, तुलसी निकेतन, जवाहर पार्क गोल गप्पे वाली गली, लाजपत नगर-एल ब्लाक, पप्पू कालोनी कब्रिस्तान के पास, भोपुरा प्राचीन मंदिर लोनी रोड, गगन विहार, श्यामपार्क गली-2 से 4 के बीच

वसुंधरा जोन
साहिबाबाद गांव, कड़कड़ मॉडल, महाराजपुर, झंडापुर, भोवापुर गांव, प्रहलादगढ़ी, वैशाली कामना सेक्टर-1, 2, 3, व 5, मकनपुर प्राइमरी स्कूल के पास, इंदिरापुरम

विजयनगर जोन
मवई, अंबेडकर सामुदायिक केंद्र, भूड़ भारत नगर, एल-ब्लाक, शनि मंदिर, सेक्टर-9 विजयनगर, डी-ब्लाक सेक्टर-9, मिर्जापुर डबल टंकी, चरन सिंह कालोनी, वार्ड-3, एल-ब्लाक कैला खेड़ा, वार्ड-45 डी-ब्लाक, गोशाला फाटक केपास, कांशीराम आवासीय योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें