फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटियर मेल में बम विस्फोट का आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा कोर्ट में पेश

Thu, 16 Mar 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद।
विज्ञापन
abdul karim tunda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रंटियर मेल में हुए बम विस्फोट के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। फास्ट ट्रैक न्यायाधीश कमलेश कुमार की कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। बुधवार को अभियोजन के गवाह डा. संतोष चंद से डिफेंस ने अपनी जिरह पूरी की।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के लिए अब 17 अप्रैल की तारीख नियत की गई है। सरकारी वकील रमेश यादव ने बताया कि वर्ष 1997 में साहिबाबाद स्टेशन पर फ्रंटियर मेल में हुए धमाके में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोगों की जान गई थी।

इसमें बीस से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जीआरपी ने इस मामले में अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। मामला वर्तमान में फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


सरकारी वकील ने बताया कि टुंडा लंबे समय तक फरार रहा था। इस दौरान कई बार उसकी मृत्यु होने की खबर भी चली थी। बाद में 16 अगस्त 2014 को उसे भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का संबंध आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें