फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खून से लथपथ मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रिपब्लिक क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लोगों ने मैरिज हॉल के नजदीक खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त जंदेल सिंह निवासी शांतिनगर के रूप में की। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन


सुबह टहलने गए लोगों को चित्रावन सोसायटी कट पर स्थित मैरिज हाल के बराबर में एक शव पड़ा दिखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त जंदेल सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी प्लांट रोड शांतिनगर रिपब्लिक क्रॉसिंग के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जंदेल की हत्या की आशंका जताई है। जंदेल के बेटे राहुल ने बताया कि मूल रूप से वह गांव देवखरी बांगर माऊ जनपद उन्नाव के रहने वाले हैं। वर्षों पूर्व वह शांतिनगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पिता घरों की चौकीदारी करते थे और शराब पीने के आदी थे।
बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उनके पिता चाचा को मिले थे। बताया कि सुबह उनका शव सड़क किनारे मैरिज हॉल के नजदीक पड़ा मिला। बताया कि पिता के सिर और मुंह से खून बह रहा था। ऐसे में किसी ने हत्या कर उनके पिता का शव फेंक दिया है। बताया कि परिवार में उनकी मां, बहन रीता व नन्हीं और भाई मनीष हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने उन्नाव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन



जांच में आया है कि जंदेल सिंह शराब पीने का आदी थे और आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब पीने पर ईंट-पत्थरों से टकराकर उन पर गिर पड़े हो, जिस कारण उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


लिपि नगायच, एसीपी वेब सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें