फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से हटे सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स

Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। आचार संहिता लगने के साथ ही जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी के आदेश पर कलक्ट्रेट परिसर में लगे ऐसे सभी होर्डिंग हटवा दिए गए हैं, जिन पर सीएम की योजनाओं को दर्शाया गया था।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, झंडे आदि को हटवाया जा रहा है। चुनाव आयोग का आदेश है कि सभी सरकारी भवनों से ऐसी सामग्री 24 घंटे, सार्वजनिक स्थलों से 48 घंटे और निजी भवनों से 72 घंटों के अंदर हटवा दी जाए। इसके लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। बुधवार से ही टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें