फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीवीआईपी इंस्टीट्यूट ने 106 रन से जीता मैच

विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शॉट लगा
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में चल रहे संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कार्पेडियम इंडिया और वीवीआईपी इंस्टीट्यूट के बीच मैच खेला गया। इसमें वीवीआईपी इंस्टीट्यूट की टीम डीएलएस नियमानुसार 106 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीवीआईपी इंस्टीट्यूट की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 333 रन बनाए। बल्लेबाज अंकित चौधरी ने 86 और सौरभ कुमार ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में अमित कुमार ने दो विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए कार्पेडियम इंडिया की टीम 16 ओवर में पांच विकेट पर 87 रन बना पाई तभी बारिश की वजह से मैच को रोका गया। इसके बाद मैच दोबारा शुरू ना हो सका। जिससे डीएलएस नियमानुसार वीवीआईपी इंस्टीट्यूट की टीम को विजेता घोषित किया गया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सौरभ कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें