फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अव्वल

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गाजियाबाद। 23 नवंबर को आयोजित एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। आयोजन दीपक त्यागी और देखरेख सुनील कुमार ने की।
विज्ञापन

एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप 23 नवंबर 2025 को स्थानीय विश्व भारती स्कूल गाजियाबाद में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डिंपल पुरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, अनुशासन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। मदर मैरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। गाजियाबाद कराटे स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गाजियाबाद कराटे स्कूल के पदाधिकारी आरके सप्रू, विक्की सराफ, अरुण, उदयवीर सिंह और श्रीकांत शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

-ये रहे पदक विजेता-
स्वर्ण पदक : आराध्या कुमारी, आराध्या जोशी, जोया गौतम, अभिषेक राजपूत, जिया सिंह, इल्मा, वरदान कुलश्रेष्ठ
रजत पदक : मितांश रावत, रौनक सिंह, श्रेया चौधरी
कांस्य पदक : दिशा, प्राची, प्रिंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें