उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक आलू को पैरों से कुचलकर समोसे बना रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई की बात रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति आलूओं को चप्पल पहने हुए पैरों से धो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घंटाघर के किसी मिठाई के दुकान का है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी इस वीडियो का संज्ञान लिया है और दुकान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। जिसमें लिखा हुआ है कि घंटाघर स्थित मिठाई की दुकान पर समोसे में डालने वाले आलूओं को पैर से साफ किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि इन चप्पलों को पहनकर वह शौचालय और गंदगी में चला गया होगा। खाद्य आयुक्त डॉ. अरविंद यादव ने बताया है कि दुकान की तलाश की जा रही है। वहां की साफ-सफाई का निरीक्षण किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिया जाएगा।