फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी डीपी यादव के बेटे विकास ने पैरोल लेकर की शादी, सामने आईं विवाह की तस्वीरें

Fri, 05 Sep 2025 07:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक वह जेल में रहते हुए 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुका है।
विज्ञापन
विकास यादव ने की हर्षिका से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी और यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने पैरोल लेकर शादी कर ली है। विकास यादव ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी हर्षिका यादव से विवाह रचाया।

विज्ञापन

विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक वह जेल में रहते हुए 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुका है। विकास यादव की शादी की खबर सामने आते ही यह फिर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह मामला लंबे समय तक मीडिया और अदालतों में बहस का केंद्र रहा था।

शादी में शामिल सीमित मेहमान - फोटो : अमर उजाला
क्या है नीतीश कटारा हत्यकांड
यह मामला साल 2002 का है, जब नीतीश कटारा हत्याकांड का कथित तौर पर विकास यादव की बहन भारती यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को इस सनसनीखेज हत्या में दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन

विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने माना नीतीश की हुई निर्मम हत्या
गौरतलब है कि भारती यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व कद्दावर नेता डीपी यादव की बेटी है। ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा था कि नीतीश की हत्या इसलिए की गई क्योंकि विकास और विशाल उसके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाए। उन्होंने इसे जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा का मामला मानते हुए नीतीश की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें