नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
आदेश के मुताबिक, जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थान तथा मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल इसमें शामिल होंगे।
सख्ती से लागू होगा आदेश
यह अवकाश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्रों पर लागू होगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
चारों ब्लॉक में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
वहीं, गौतमबुद्धनगर जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल अत्यधिक वर्षा के कारण कल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बारिश को देखते हुए छुट्टी करने का निर्देश जारी किया है। जनपद के चारों ब्लॉक में परिषदीय, राजकीय,सहायता प्राप्त सीबीएसईआईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल में बुधवार को अवकाश घोषित रहेगा।