गाजियाबाद। स्कूलों में कक्षा आठ तक पढ़ने वाले वाले बच्चों की छुट्टी पांच दिन और बढ़ा दी गई है। मंगलवार को डीएम के आदेश पर आठ जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीएम ने पहले 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी के आदेश दिए थे।
कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से 29 दिसंबर को यह आदेश दिया गया था। नौनिहालों को ठंड से राहत देने के लिए डीएम ने छुट्टी आगे बढ़ा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि मौसम के मद्देनजर अवकाश को पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। अब नौ जनवरी को स्कूल खुलेंगे। यह आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर भी लागू होगा।