फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी रैली?: हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता ने लाउडस्पीकर पर दी गालियां, पिंकी चौधरी बोले- भावनाएं गलत नहीं थीं

Tue, 27 Jan 2026 07:10 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में निकली ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंदू रक्षा दल के एक कार्यकर्ता ने लाउडस्पीकर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भारत माता की जय को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर से अभद्र भाषा का प्रयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में तलवार वितरित करने के आरोप में जेल जा चुके हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के एक कार्यकर्ता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान निकाली गई ट्रैक्टर परेड में सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की। कार्यकर्ता ने लाउडस्पीकर पर कहा कि जो लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने से हिचकते हैं, वे इस देश में रहने लायक नहीं हैं। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर ट्रैक्टर परेड निकाली गई थी। इस परेड में शामिल हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता सनरूफ कार पर सवार होकर लाउडस्पीकर से अभद्र टिप्पणी करता नजर आया। उसने कहा कि जिन लोगों के मुंह में भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने में दही जम जाती है, वे इस देश में रहने लायक नहीं हैं।

कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को वहीं रहना चाहिए, जहां उन्हें अपने देश के समर्थन में नारे लगाने में हिचक न हो। इस दौरान उसने एक विशेष समुदाय को लेकर भी गाली गलौज की। वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उनका कार्यकर्ता दक्ष चौधरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर गाली गलौज करना गलत है, हालांकि कार्यकर्ता की भावनाएं गलत नहीं थीं। वहीं, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वीडियो मेरठ रोड का बताया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें