फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बुलेट रानी के बाद अब बाइक सवार युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल

Fri, 15 Oct 2021 12:43 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वीडियो में चार युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। रास्ते में उनका दोस्त मिल जाता है तो वह भी उनसे उसे साथ ले जाने के लिए कहता है, जिसके बाद वे उसे भी साइड में लटकाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में स्टंट के दौरान एक बाइक पर सवार पांच युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न सोशल मीडिया एप्स पर रील वीडियो अपडेट करने की होड़ में युवक और युवतियां अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते हैं। कुछ महीनों पहले एक युवती ने भी बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल किया था। जिले में ही अब युवकों का वीडियो एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। युवती के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जिले की ट्रैफिक पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


वीडियो में चार युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। रास्ते में उनका दोस्त मिल जाता है तो वह भी उनसे उसे साथ ले जाने के लिए कहता है, जिसके बाद वे उसे भी साइड में लटकाकर ले जाते हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इन युवकों की तलाश में जुट गई है। बाइक का नंबर दिख रहा है, जिसकी सहायता से युवकों को तलाशा जा रहा है। यह वीडियो जिला के विजय नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें