फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूधू कर जली होलिका

Wed, 23 Mar 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
होलिका दहन
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका का बुधवार को दहन किया गया। शहर में मुख्य चौराहों, मोहल्ल्लों और सोसाइटीज को मिलाकर लगभग 2000 जगह होलिका जलाई गई। सुबह से महिलाओं बच्चों सहित सभी ने पूजा-अर्चना की और लोगों ने शाम को होलिका में जौ की बालियां चटकाईं।
विज्ञापन



होली वाली गली में 50 क्विंटल लकड़ी की होलिका जली
होली वाली गली में पचास क्विंटल लकड़ी की होलिका जलाई गई। इसकी ऊंचाई करीब 20-22 फुट तक रही। सुबह से गली की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उस गली से वाहन की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। सुबह से पुलिस तैनात रही। होलिका दहन के बाद हलवे का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें