फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शातिरों ने तीन माह में दो बार ठगी का शिकार बनाया, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी के वरुण गुप्ता को तीन माह में दो बार ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने उनको 3.81 लाख की चपत लगा दी। मामले में नंदग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वरुण गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर माह में उनके पास ऑनलाइन कमाई का एक मैसेज आया था। उन्होंने उसको खोला तो टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके कमाई होने की बात लिखी थी। फिर कुछ लोग उनके संपर्क में आ गए। शुरू में उन्होंने दिए गए टास्क पूरा किए तो उनको आरोपियों ने कुछ पैसे भेजे। कई एप उनको डाउनलोड कराए गए। आरोपियों ने फिर उनसे कहा कि यदि वह इसमें कुछ धनराशि निवेश करें तो कमाई दोगुनी बढ़ जाएगी। इसके बाद उनका लालच बढ़ गया। आरोपियों ने उनसे 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर उनको एक भी पैसा नहीं भेजा। जब उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे की मांग की तो कहने लगे कि उनको एक मीटिंग में जुड़ना है, इसके लिए एक लिंक भेज रहे हैं। आरोपियों ने उनको एक लिंक भेजा, जिसको खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 1.71 लाख रुपये कट गए। अगले दिन उनको इसका पता चला। जिन नंबरों पर उनका संपर्क हो रहा था, वह इसके बाद बंद हो गए। इसी तरह आरोपियों ने तीन माह में उनको कुल 3.81 लाख की चपत लगा दी। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें