फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झपटमारी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस टीम ने झपटमारी के एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। उसकी पहचान राजा उर्फ जावेद निवासी बुलंदशहर रोड, हापुड़ के रूप में हुई। आरोपी से एक तमंचा, बाइक व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी चार फरवरी को अधिवक्ता जितेंद्र सिंह का मोबाइल छीनकर भाग गया था। आरोपी ने दो मार्च को चिरंजीव विहार की द्रौपदी के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। पुलिस इन घटनाओं के अनावरण का प्रयास कर रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ घटना के दौरान अरबाज नाम का युवक भी था। वह अब जेल में है। आरोपी ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए इस काम में उतर गया था। आरोपी के पास से बाइक भी चोरी की मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें