फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीनस क्रिकेट अकादमी ने 49 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में चल रहे छिकारा कप में मंगलवार को वीनस क्रिकेट अकादमी और ग्रेटर नोएडा स्टार इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें वीनस क्रिकेट अकादमी ने 49 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्रिकेट अकादमी 46.4 ओवर में 233 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अक्षदीप ने 93 और निशांत ठाकुर ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में कनिष्क भाटी ने तीन विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए ग्रेटर नोएडा स्टार इलेवन की टीम 34.2 ओवर में 184 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज धर्मेंद्र शर्मा ने 55 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में निशांत ठाकुर ने चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें