फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में लागू होगा नया नियम: शहर में तय गति पर ही वाहन भर पाएंगे रफ्तार, जानें कितनी होगी स्पीड लिमिट

Mon, 17 Nov 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

योजना के तहत शहर के चौराहों को कैमरे से लैस किया गया है। यह कैमरे शहर की निगरानी के साथ-साथ अब ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों की भी निगरानी करेगा। शहर के यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए निगम की ओर से अब वाहनों की रफ्तार को भी तय करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीएमएस के तहत शहर में कार्य शुरू हो गया है। योजना के तहत शहर के चौराहों को कैमरे से लैस किया गया है। यह कैमरे शहर की निगरानी के साथ-साथ अब ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों की भी निगरानी करेगा। शहर के यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए निगम की ओर से अब वाहनों की रफ्तार को भी तय करने की कवायद की जा रही है। लोग लगभग 40 से 60 किमी की गति से रफ्तार भर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि शहरभर में स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि लोग नियमों से पहले अवगत हों और रफ्तार पर नियंत्रण रख सकें। इससे हादसों की संख्या में कमी होगी साथ ही शहर में जाम की स्थिति को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर के सभी 17 प्रवेश और निकास द्वारों पर उन्नत कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 41 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर भी हाई-टेक कैमरों की स्थापना जारी है। ये कैमरे न सिर्फ रेड लाइट जंप करने वालों को पकड़ेंगे बल्कि ओवर स्पीडिंग, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन जैसी सुविधाओं से भी लैस होंगे। स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सिस्टम के माध्यम से स्वत: चालान जारी होंगे। यानी एक बार कैमरे में कैद होने के बाद जुर्माने से बचना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें