पीड़ित एडवोकेट अरुण शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा, निवासी सूरजमल कम्पाउंड, लालकुआं (नियर एसबीआई बैंक) ने बताया कि 4 नवंबर की आधी रात लगभग 12:45 बजे किसी अज्ञात चोर ने उनके घर में चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर पडौसी संदीप शर्मा के मकान की ओर से आकर अरुण शर्मा के घर की ऊपरी मंजिलों में पहुंचा और सभी पीतल की टोटियां उखाड़कर ले गया।
चोरी की घटना संदीप शर्मा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक अज्ञात युवक रात में मकान में घुसते देखा गया है। सुबह घटना का पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने थाना वेव सिटी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।