फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्हीकल फ्री जोन का होगा कायाकल्प, आसपास बनेगा वेडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गाजियाबाद। आरडीसी में बनाए गए व्हीकल फ्री जोन का गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कायाकल्प करेगी। इस कार्य को लेकर आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया गया है। इस जोन की स्थिति काफी लंबे समय से खराब है। कुछ समय पहले इसे समाप्त करने की मांग भी कुछ संगठनों ने की थी। कंपनी तय होने के बाद इस कार्य को शुरू किया जाएगा। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि व्हीकल फ्री जोन में बैठने के साथ ही पैदल चलने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी। जोन के आसपास वेडिंग जोन भी तैयार किया जाना है, जिससे लोग यहां समय बिता सकें।
विज्ञापन




अतिक्रमण हटाने के साथ आसपास बनेंगी दुकानें



आरडीसी में जाम की समस्या को देखते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद यहां जाम की समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ वेडिंग जोन (दुकानें) तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। व्हीकल फ्री जोन के पास भी लोगों को स्ट्रीट फूड की दुकानें मिलेंगी, जहां वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से जाम की समस्या होती है। ऐसे में इनके लिए अलग से वेडिंग जोन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें