फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रतिबंध बेअसर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद इन पर रोक नहीं लग पा रही है। हाईवे के कटों और अन्य रास्तों से बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर फर्राटा भर रहे हैं। वहीं, एनएच-9 पर 11 स्थानों पर अवैध रूप से टेंपो और बस स्टैंड संचालित हो रहे हैं। यहां से सवारियां भरने और उतारने का सिलसिला लगातार जारी है। नियमों की इस अनदेखी से सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद वाहन चालक दूसरे रास्तों और हाईवे के कटों का इस्तेमाल कर एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। यातायात पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े भी बताते हैं कि प्रतिबंध के बावजूद बाइक सवार लगातार नियम तोड़ रहे हैं। वर्ष 2026 में अब तक प्रतिबंधित दोपहिया वाहनों के खिलाफ 45 वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 85 दोपहिया वाहनों के नो एंट्री में चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस समय-समय पर डीएमई के एग्जिट प्वाइंट पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित वाहनों को सीज करती है। इंटरसेप्टर के माध्यम से निर्धारित गति से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों के चालान भी किए जाते हैं। इसके अलावा रात में क्रिटिकल टीम की मदद से एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों को हटवाया जाता है, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें