फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सब्जी विक्रेता व उनके परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पुराने बस अड्डे के पास सब्जी विक्रेता पवन साध्या, उनके पिता व भाई की पिटाई कर दी गई। उनको जातिसूचक शब्द भी कहे गए। मामले में सिहानीगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि 27 मार्च को वह मंडी में अपनी दुकान पर थे। तभी एक युवक आया और सब्जी का भाव पूछने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर जल्दी मालदार होने की बात कहकर धमकी देने लगा। वहां से जाने के बाद कुछ देर बाद अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और उनके, उनके पिता व भाई के साथ लोहे की रॉड से पीटा। सभी लोग इसमें बुरी तरह घायल हो गए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी पक्ष को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें