फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान महागुणपुरम सोसायटी के रिद्धि ब्लॉक निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सड़क हादसे की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार एक युवक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह विजयनगर थानाक्षेत्र में विजयनगर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें