फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वसुंधरा और संजयनगर की हवा सबसे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले के अन्य इलाकों में जहां हवा धीरे-धीरे साफ हो रही है, वहीं वसुंधरा और संजय नगर की हवा जहरीली होती जा रही है। रविवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 298 दर्ज हुआ, लेकिन वसुंधरा में 353 और संजय नगर में 301 एक्यूआई पहुंच गया। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्रदूषण रोकने में विभागीय सख्तियों का असर कम होता दिखाई दे रहा है। शनिवार के मुकाबले रविवार को जिले के एक्यूआई में बढ़ोत्तरी मापी गई। हालांकि गाजियाबाद ओरेंज जोन में रहा। लोनी के एक्यूआई में रविवार को गिरावट आई और 284 दर्ज हुआ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। सभी फैक्टरी संचालकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। खुले में कूड़ा व अन्य सामान जलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें