फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीकाकरण के लिए पोर्टल पर शुरू हुई ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए युविन सेल्फ रजिस्ट्रेशन पोर्टल से होगा सरल पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि टीकाकरण कराने वाला युविन सेल्फ रजिस्ट्रेशन डॉट एमओएचडब्ल्यू डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। पंजीकरण के बाद एड मेंबर विकल्प पर जाकर गर्भवती महिला का नाम, आधार संख्या तथा अंतिम मासिक धर्म तिथि (एलएमपी) भरना आवश्यक है। बच्चों के पंजीकरण के लिए सबसे पहले उनके माता-पिता या अभिभावक का स्वयं का पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद बच्चे का विवरण जोड़कर उसे परिवार सदस्य के साथ लिंक किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग के लिए बुक अप्वाइंटमेंट टैब पर क्लिक कर सुविधानुसार टीकाकरण सत्र का चयन किया जा सकता है। टीकाकरण के बाद पात्र अपना डिजिटल प्रमाणपत्र युविन पोर्टल से सीधे मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि यह व्यवस्था शुरू होने से टीकाकरण कराने वाले को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वह अपनी सुविधानुसार टीकाकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


---------


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें