गाजियाबाद के राजनगर के आरडीसी में एक इमारत के ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार, राजनगर के पाॅश इलाके में कमर्शियल जोन में गौर मॉल के पास व्हीकल फ्री जोन में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज वाली बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कई कर्मचारी और व्यवसायी विभिन्न मंजिलों पर फंसे हुए हैं। प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया है।