फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 24 घंटे में बढ़ा एक्यूआई, खराब श्रेणी में पहुंची शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोविंदपुरम और संजयनगर को छोड़ अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई पहुंचा 200 के पार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शहर के लोगों को 16 दिन बाद राहत भरी हवा मिली, लेकिन बीते 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी के साथ ही एक बार फिर से शहर की हवा जहरीली हो गई। बुधवार शाम चार बजे सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 दर्ज किया गया जो बीती शाम के मुकाबले 27 अंक अधिक रहा। यही नहीं गोविंदपुरम, इंदिरापुरम और संजयनगर को छोड़, शहर के अन्य सभी स्टेशनों की हवा भी जहरीली हो गई।
विज्ञापन

ग्रैप तीन की पाबंदियां हटाए जाने के चौबीस घंटे के अंतराल में ही शहर की हवा एक बार फिर से दूषित हो गई। शहर का डासना देहात और लोनी की हवा गंभीर श्रेणी के करीब रहा। इसके साथ ही शहर के सभी स्टेशनों का एक्यूआई बढ़कर 200 के पार पहुंच गया, जिससे की हवा ऑरेंज जोन में दर्ज हुई जो खराब श्रेणी मानी जाती है। बुधवार सुबह धूप तो खिली, लेकिन हवा की रफ्तार कुछ कम रही इसकी वजह से धूल और धुएं के कण साफ नहीं हो सके। मंगलवार को गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक कम हुआ था, जिसके बाद पीसीबी की ओर से शाम में ग्रैप तीन की पाबंदियां भी हटा दी गई थीं। पाबंदी हटने के 24 घंटे बाद ही एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हुई और हवा ऑरेंज जोन में पहुंच गई।
विज्ञापन

इनसेट
बुधवार को स्टेशनों का एक्यूआई मंगलवार को स्टेशनों का एक्यूआई
डासना-273 245
गोविंदपुरम-107 104
इंदिरापुरम-168 170

लोनी-219 168
न्यू तहसील-लोनी-269 190

वसुंधरा-201 178
संजयनगर-150 144

वेद विहार-239 200
वेव सिटी- 205 185
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें