फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी क्लास में बाल काटे जाने से क्षुब्ध छात्र ने खुद को बाथरूम में किया बंद

Sat, 19 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
छात्राओं ने मांग की है कि जीएनएम से पासआउट छात्राओं को भी परीक्षा व साक्षात्कार में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
कनावनी स्थित एक स्कूल में टीचर ने 12वीं कक्षा के छात्र के लंबे बाल काट दिए। सभी छात्रों के बीच बाल काटने से छात्र इतना क्षुब्ध हो गया कि घर पहुंचकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। रोते हुए गुस्से में बाथरूम का सामान भी तोड़ दिया। परिजनों ने किसी तरह छात्र को बाथरूम से बाहर निकाला और समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि टीचर से बात करने पर उनके साथ भी बदसलूकी की गई। मामले में शनिवार को परिजनों ने थाना इंदिरापुरम में टीचर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने टीचर सुमित नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में टीचर पर छात्र का अपमान करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है।


न्याय खंड निवासी विनीत निगम का बेटा शिवांश निगम कनावनी स्थित आम्रपाली इंग्लिश स्कूल की कक्षा 12 में पढ़ता है। वह शुक्रवार को स्कूल गया था। उसका कहना है कि पहले पीरियड में अकाउंट के टीचर आए और उसे बाल बड़े होने पर डांटने लगे। उन्होंने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल को बुला लिया।
विज्ञापन


छात्र ने छुट्टी के बाद बाल छोटे कराने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने। टीचर ने कैंची मंगाकर पूरी क्लास के सामने उसके बाल काट दिए। इसके बाद पूरे दिन क्लास में उसका मजाक उड़ाया गया।

 थाना इंदिरापुरम एसएचओ गोरखनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत राणा से संपर्क नहीं हो सका। उनका फोन बंद आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें