फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर डाक घोटाले में पांच दोषी करार

Sat, 19 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo photo
विज्ञापन
 सहारनपुर के प्रधान डाकघर में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई विशेष कोर्ट ने दो सहायक पोस्ट मास्टर और तीन अन्य को दोषी माना है। कोर्ट ने सजा पर फैसले के लिए 21 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन



सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक नईम राजा के अनुसार मनी इंवेस्टमेंट स्कीम के तहत सहारनपुर के प्रधान डाकघर में लोगों से पैसा तो लिया गया, मगर उसे जमा नहीं किया गया। डाकघर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पैसे को आपस में बांट लिया।

इस मामले में शिकायत मिलने पर सीबीआई ने तत्कालीन सहायक पोस्ट मास्टर कन्हैया लाल शर्मा, बीबी पाल के अलावा वीरेंद्र, अमर सिंह और राजकुमार त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


नईम राजा ने बताया कि शनिवार को इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सभी पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट अब 21 मार्च को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें