फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंडी में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, सचिव ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में शनिवार को अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। विवाद तब हुआ जब कार्रवाई करने वाली टीम ने उस रेहड़ी को हटाया जिस पर नाबालिग सब्जी बेच रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई आगे बढ़ी। वहीं मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा की तरफ से मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। मंडी समिति ने शनिवार से पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान मंडी प्रशासन की टीम भारी पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे से सात बजे तक पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य मंडी परिसर में यातायात व्यवस्था सुचारु करना और खरीद-बिक्री के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराना है। शनिवार सुबह अभियान के दौरान मंडी समिति के अधिकारियों और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंडी परिसर में अवैध रूप से खड़ी 20 से अधिक रेहड़ी-पटरी लगाने वाले विक्रेताओं को हटाया। हालांकि पहले भी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि लगातार पांच दिन तक कार्रवाई जारी रहेगी। इसके बाद मंडी समिति व्यापारियों और संबंधित पक्षों के साथ बैठक करेगी। बैठक में अभियान के परिणामों की समीक्षा करते हुए भविष्य की व्यवस्था और स्थायी समाधान पर निर्णय लिया जाएगा। मंडी समिति ने सभी विक्रेताओं से निर्धारित स्थान पर ही कारोबार करने और मंडी के नियमों का पालन करने की अपील की है, जिससे अनावश्यक कार्रवाई की नौबत न आए।
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि मंडी सचिव की तरफ से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें