फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गणित के प्रश्नों ने उलझाया, सामान्य ज्ञान ने हौसला बढ़ाया

विज्ञापन
सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज से टीइटी की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। तीसरे दिन यूपी टेट की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित के प्रश्नों ने उलझाया, तो सामान्य ज्ञान के आसान प्रश्नों ने अंक अच्छे लाने में हौसला बढ़ाया है। बताया कि प्रश्नपत्र ओवरऑल की बात की जाए, तो मध्यम श्रेणी का ही आया था। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा 19 केंद्रों पर एक पाली में संपन्न हुई है। आखिरी दिन 7318 अभ्यर्थियों को जिले के परीक्षा केंद्रों में शामिल होना था। इनमें से 6493 ने ही परीक्षा दी है। यानी 88.73 फीसदी ही उपस्थिति रही है। राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम से परीक्षा देकर निकले अमित ने बताया कि प्रश्नपत्र ओवरऑल मध्यम श्रेणी का आया था। इसमें गणित के प्रश्न ट्रिकी थे। इस वजह से कठिन होने के कारण उनको हल करने में अधिक समय लग गया। परीक्षा देकर निकली मोनिका ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित के सवाल कठिन आए थे। कुछ प्रश्न अधिक कठिन आए थे। इस वजह से हल नहीं कर पाई। सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान आए थे। इस वजह से अच्छे अंक आने की उम्मीद है।

प्रश्नपत्र आया था मध्यम श्रेणी का
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आई अभ्यर्थी सीमा ने बताया कि टेट की परीक्षा का प्रश्नपत्र मध्यम श्रेणी का आया था। बताया कि गणित वाले प्रश्न कठिन होने की वजह से हल करने में समय लगा है। अन्य प्रश्न आसान रहे हैं, अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र में गणित के प्रश्नों को हल करने में लगा अधिक समय
अभ्यर्थी आरती सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन आया था। गणित के प्रश्न हल करने में पसीने छूट गए, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान होने की वजह से अच्छे अंक स्कोर करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें