भिवानी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकारी स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार, जिलेभर के सभी सरकारी स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकाॅर्ड 16 दिसंबर तक विभाग को उपलब्ध करवाया जाना अनिवार्य है।
दरअसल, कई सरकारी स्कूलों में स्कूलों की प्रबंधन समितियों या अन्य संस्थाओं या माध्यमों से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। निदेशालय की ओर से उन सभी कैमरों की रिकॉर्ड मांगा गया, जो चाहे किसी भी माध्यम से लगवाए गए हैं। विभाग की ओर से यह भी पूछा गया है कि कितने स्कूलों सीसीटीवी कैमरे हैं और उनमें से कितने उपयुक्त रूप कार्य कर रहे हैं। जिन स्कूलों में पहले से कैमरे लगाए गए हैं, उनके बारे में भी रिकॉर्ड दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों की ओर से डाटा एकत्रित किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, जिन स्कूलों में कैमरे नहीं हैं। उन सभी स्कूलों में का भी रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध होगा। ताकि उन सभी में भी कैमरे लगाए जा सकें।
-विभाग की ओर से कैमरों का रिकॉर्ड मांगा गया है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। वहीं जिन स्कूलों में कैमरे नहीं हैं। वहां पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की संख्या का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
- नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।