मोदीनगर। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में व्यापारी नेता प्रदीप बोस से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हरमुखपुरी कॉलोनी में नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण से पहले मकानों के बाहर बने रैंप हटाए जा रहे हैं। इसी को लेकर व्यापारी नेता प्रदीप बोस का पड़ोसियों से विवाद हुआ तो आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। घटना के बाद व्यापारी नेता तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे और घेराव कर हंगामा किया। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया।