फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: इस जिले में भारी बारिश के कारण आज सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव

Thu, 09 Jul 2026 10:31 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यूपी के इस जिले में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले में भारी बारिश के चलते 9 जुलाई 2026 को सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह अवकाश सरकारी, प्राइवेट और अशासकीय सहायता प्राप्त समस्त बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन


सुबह कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए थे। उन्हें जानकारी के अभाव में वापस लौटना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव
नवयुग मार्केट स्थित निगम कार्यालय के बाहर भारी जलभराव देखा गया। यहां से वाहन मुश्किल से गुजर रहे थे। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक और दो में भी स्थिति गंभीर रही। इन इलाकों में बिल्डिंग के बेसमेंट और घरों में बारिश का पानी भर गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालने का प्रयास करते दिखे।
 
विज्ञापन

निकासी व्यवस्था प्रभावित
शास्त्री नगर में भी जलभराव की समस्या सामने आई। यहां लोग पानी में उतरकर नाले में पानी की निकासी के लिए जगह बनाते दिखे। शास्त्री नगर बी ब्लॉक मार्केट में भी पानी भर गया। तुलसी निकेतन कॉलोनी में भी लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें