फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BulandShahr Encounter: डेढ़ लाख का इनामी अपराधी राजेश ढेर, मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल

Sun, 13 Oct 2024 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
UP Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हुआ है। कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है। 

देहात थाना इलाके में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह इनामी मारा गया है। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था। राजेश बुलंदशहर में आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें