अमित शाह बागपत में करेंगे जनसभा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज चमरावल रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। पाबला में सुरक्षा व्यवस्था के कारण जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। अब अमित शाह डिग्री कॉलेज के मैदान से गरजेंगे।
भाजपा का संकल्प पत्र करेंगे जारी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र रविवार को लखनऊ में जारी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संकल्प पत्र जारी करेंगे।