फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मोदीनगर में मतदाता संवाद के लिए पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- पहले चरण में 2017 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

Thu, 27 Jan 2022 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रक्षा मंत्री ने कहा कि, अखिलेश यादव बताएं कि उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। जाटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं करने की बात कह कर टाल दिया।
विज्ञापन
मोदीनगर में राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने गुरुवार को मोदीनगर पहुंचे। कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक और पौराणिक सीकरी महामाया मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में ऐतिहासिक वट वृक्षपर माल्यार्पण कर स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया।

विज्ञापन


पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में भाजपा 2017 से अधिक सीटें जीतेगी। रोजगार के मुद्दे पर  विपक्ष पर हमलावर होते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा लोगो को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि, अखिलेश यादव बताएं कि उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। जाटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं करने की बात कह कर टाल दिया। जाट समुदाय हमसे दूर नहीं हो सकता। मैं समुदाय के लोगों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हूं। चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं। हमने उनके जन्मदिवस को किसान दिवस घोषित किया।
विज्ञापन


वह आगे बोले, जाटों की भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए तीनों कृषि कानून वापस लिए, जिसका सभी किसानों ने स्वागत किया। भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें