फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: लोनी में गृह मंत्री अमित शाह बोले- यह चुनाव यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए

Thu, 03 Feb 2022 04:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इस दौरान गृह मंत्री ने विपक्षी दलों, खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस समय आजम खां, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद कहां हैं।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राज्य यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव विधायक या मंत्री बनाने का नहीं, माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का है। आज बस तीन जगह माफिया बचे हैं, जेल में , यूपी से बाहर और सपा के प्रत्याशियों की सूची में। नामांकन पर ही अखिलेश के गुंडों ने तांडव किया है।  हमने कहा था कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश से माफियाओं के नामों निशान खत्म कर देंगे। अब आप बताओ आजम खां कहां है, अतीक एहमद कहां हैं, मुख्तार अंसारी कहां हैं?

विज्ञापन

गुर्जरों को साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं आज राम प्यारी गुजरी को याद करने आया हूं, उनके नेतृत्व के आगे तैमूर को भागना पड़ा था। लोनी के वीर गुर्जरों ने तैमूर को हराया। ये भूमि सम्राट मिहिर भोज की भूमि है। इसे प्रणाम करता हूं। सपा-बसपा आएंगे जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर लेकिन हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास का काम किया है। हमने किसानों का ऋण माफ किया। गन्ना किसानों को 1.41 लाख करोड़ का भुगतान किया। उनको जल्दी भुगतान मिले, इसकी व्यवस्था हमने की है। गन्ना किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इथेनॉल प्लांट लगवाए। पहले 42 सरकारी मिलें थी। सपा बसपा सरकार ने उन्हें बेच दिया और 21 बचीं। भाजपा ने 20 नई मिलें स्थापित कीं।

मायावती पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि बहनजी बताओ आपकी सरकार में विकास के काम क्यों नहीं हुए। सपा सरकार में हर चौथे दिन दंगा होता था।

जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं पर माफिया दिखाई पड़ता है तो तीन ही जगह दिखाई देता है। एक उत्तर प्रदेश के बाहर, दूसरा जेल में है और तीसरा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची में। 

बुलंदशहर में भी किया था विपक्ष पर हमला

इससे पहले उन्होंने बुलंदशहर के अनूपशहर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला था। गृहमंत्री अमित शाह ने बुलंदशहर में जनता से हुकार भरवाते हुए पूछा कि आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी कहां हैं? ये सभी जेल में हैं। अगर आपने वोट देने में गलती कर दी और सपा सत्ता में आ गई तो ये सभी फिर से बाहर आ जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश बाबू कहते थे कि भाजपा वाले बोलते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। मैं अखिलेश बाबू से कहना चाहता हूं कि मोदी जी ने मंदिर की नींव रख दी है। भव्य राम मंदिर का काम शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें