फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज, बच्चों का रखें खास ख्याल

Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर घोषित हो रहा है। ऐसे में गाजियाबाद के 49941 विद्यार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। रिजल्ट आने पर अभिभावकों को भी बच्चों का खास ख्याल रखना होगा। रिजल्ट जैसा भी हो, उन्हें अपने बच्चों का साथ देना होगा।
विज्ञापन

 
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अन्य बोर्ड के मुकाबले सबसे पहले 18 फरवरी से शुरू हो गई थीं। पिछले वर्ष के मुकाबले यूपी बोर्ड दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है।

परिणाम की तैयारियों के मद्देनजर डीआईओएस ने सभी इंटर कालेजों को रविवार को स्टाफ बुलाकर रिजल्ट कंपाइल करने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि रिजल्ट दोपहर 12 बजे तक सभी स्कूलों को मेल कर दिया जाएगा। जिसे कंपाइल कर अपने-अपने स्कूल का परिणाम स्कूल प्रशासन को डीआईओएस की वेबसाइट पर मेल करना होगा।
विज्ञापन


काउंसलर की सलाह
काउंसलर डा. रागिनी ने अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ खड़ा होना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों से तर्क वितर्क करने की बजाय उसे आगे के लिए प्रोत्साहित करना ही उचित होगा। जो परिणाम है उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन इससे बच्चों को हतोत्साहित करना हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें