यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के शानदार परिणाम के बावजूद इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की बजाय घट गई है। सत्र 2016-17 में यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 48,063 रह गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 1,946 कम है।
वहीं, इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक के बाद जारी केंद्रों के संबंध में डीआईओएस कार्यालय की ओर से 12 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
वहीं, लगातार दूसरे साल एसडी इंटर कालेज को डिबार केंद्र घोषित किया गया है। इस वर्ष हाईस्कूल में रेगुलर स्तर पर 12,659 व प्राइवेट स्तर पर 188 को मिलाकर कुल 12,847 छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगी। वहीं हाईस्कूल में रेगुलर 14,095 व प्राइवेट 361 को मिलाकर कुल 14,456 छात्र परीक्षा में बैठेंगे।
इंटरमीडिएट में रेगुलर स्तर पर 9,927 व प्राइवेट 513 छात्र, जबकि रेगुलर स्तर पर 19,808 व प्राइवेट 952 छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बैठेंगी। डीआईओएस राजसिंह यादव ने बताया कि पांच कालेज में डबल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल परीक्षा केंद्रों में राजकीय, जिला कारागार के अलावा 46 एडेड और 14 वित्तविहीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षार्थी एक नजर में:
हाईस्कूल:
बालक - 14,456
बालिकाएं - 12,857
इंटरमीडिएट:
बालक - 10,372
बालिकाएं - 10,320