फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में प्लेट्स खत्म होने से एक्सरे बंद

Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलनी बंद हो गई है। दो-दो मशीनें यहां होने के बावजूद मरीज इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। सिर्फ इमरजेंसी केस के मरीजों को ही एक्सरे सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक्सरे प्लेट्स खत्म हो चुकी हैं और नई प्लेट्स के लिए अभी शासन ने बजट जारी नहीं किया है। संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना 30 से अधिक मरीजों का एक्सरे होता है। इसमें मेडिकोलीगल वाले भी होते हैं।

पिछले एक हफ्ते से एक्सरे की प्लेट्स खत्म हो गई हैं। इमरजेंसी के लिए कुछ अन्य जगहों से प्लेट्स का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें भी आलम यह है कि कई बार अंगुलियों या छोटी जगहों के एक्सरे के लिए प्लेट्स को काट कर काम में लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


शासन द्वारा एक्सरे सुविधा जब से निशुल्क हुई है, तब से यह समस्या दोनों अस्पतालों में देखने को मिलती है। पहले यूजर चार्जेज से अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही प्लेट्स खरीदी जाती थी, मगर अब शासन से इसके लिए अलग से बजट आता है।

इसकी वजह से हमेशा 10 से 15 दिन तक अस्पतालों में प्लेट्स की कमी झेलनी पड़ती है। सीएमएस डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्लेट्स के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द से जल्द प्लेट्स आ जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें