फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन

Mon, 14 Sep 2026 05:59 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

प्रशासन ने सोमवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कर दिया। यह मकान कब्रिस्तान और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया जा रहा था। परिवार ने नोटिस न मिलने का आरोप लगाया। सलमान पर 11 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है।
विज्ञापन
मलबे के ढेर में तब्दील मकान - फोटो : X @KalrajMishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा के निर्माणाधिन मकान को प्रशासन ने सोमवार दोपहर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का आरोप है कि मकान कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिली थी कि टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित सरकारी भूमि और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जांच करने पर पता चला कि कल्लू बेग व अन्य के द्वारा सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने दो-तीन दिन पहले पैमाइश कराई गई थी। पैमाइश में मकान सरकारी जमीन पर बना पता चला था।

इसके बाद प्रशासन की टीम ने लोनी पुलिस के साथ मिलकर निर्माणाधिन मकान पर जेसीबी मशीन चलकर उसको ध्वस्त करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर करीब ढाई सौ गज जमीन है। इसके अलावा आसपास के मकान की भी पैमाइश की जा रही है। जल्द सभी मकानों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत आसपास के लोगों ने भी की थी। 

हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश हो रही है 
एसडीएम ने बताया कि वहां रहने वाले हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश की जा रही है। प्रशासन की टीम ने हाजी सलमान आसपास के लोगों से भी कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। अगर सरकारी भूमि पर मकान बना पाया गया तो जेसीबी मशीन चलकर मकान को ध्वस्त किया जाएगा। बता दें की हाजी सलमान पर करीब 15 अपराधिक अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट व विधायक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है। हाल ही में हाजी सलमान पर लोनी बॉर्डर थाने में पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाद के बाद हाजी सलमान ने सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह है मामला
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बेटी के साथ घर लौट रही महिला को कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने हाजी सलमान और उसके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां बेटी जन्माष्टमी के दौरान घर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे के पास से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने दोनों को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें