फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज, दो भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस

Mon, 14 Sep 2026 04:28 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

नाहल गांव में 11 सितंबर को नाजिम और गुलशन के साथ घर में घुसकर मारपीट हुई। जाकिर, साबिर और नदीम पर आरोप है। मसूरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में घर में घुसकर एक दंपती के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मसूरी पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

नाहल गांव निवासी नाजिम पुत्र जमशेद अली द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 11 सितंबर को वह अपनी पत्नी गुलशन और बच्चों के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जाकिर व साबिर पुत्रगण जमशेद और नदीम पुत्र शरीफ बिना किसी बात के उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने आते ही नाजिम और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

पीड़ित नाजिम के मुताबिक, अचानक हुए इस हमले में उन्हें और उनकी पत्नी गुलशन को काफी चोटें आई हैं। नाजिम ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। पीड़ित ने मसूरी पुलिस से मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित नाजिम की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपीगण जाकिर व साबिर पुत्रगण जमशेद और नदीम पुत्र शरीफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें