फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट लीग : थ्रीएस ने वेदांत अकादमी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एचएलएम कॉलेज में चल रहे एचएलएम अंडर-14 क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला थ्रीएस क्रिकेट अकादमी और वेदांत अकादमी के बीच खेला गया। टेस्ट मैच की तरह दो दिन तक चलने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों ने दो-दो पारी खेलीं। दोनों पारी में थ्रीएस अकादमी विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर थ्रीएस अकादमी ने बल्लेबाजी करके 64.5 ओवर में 260 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। जवाब में खेलते हुए वेदांत अकादमी की टीम 49 ओवर में 132 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में थ्रीएस अकादमी ने 11 ओवर में 99 रन बनाए और वेदांत अकादमी को 29 ओवर में 228 रन का लक्ष्य दिया। वेदांत अकादमी 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना पाई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वर्चस्व मलिक को धीरज शर्मा ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें