फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन निकलते ही शुरू हो जाती है अघोषित बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में मरम्मत के नाम पर लगातार अघोषित बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। दिन निकलते ही बिजली गुल हो जाती है। यदि बिजली न जाए तो ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शिप्रा सनसिटी फेज-एक व दो, रायल टावर, शिप्रा नियो में सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, आनंद औद्योगिक क्षेत्र, संजय कॉलोनी, बालाजी विहार, आंबेडकर नगर व रामनगर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह सात से आठ बजे तक करीब एक घंटे बिजली गुल रही। इंदिरापुरम के अभयखंड और न्यायखंड में सुबह से बिजली ट्रिपिंग शुरू हो गई। दिनभर में 15 से 20 बार बिजली की ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। वहीं, वसुंधरा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। भोपुरा निवासी कपिल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे बिजली चली गई थी। इसके बाद करीब दस बजे ही आपूर्ति हुई। उन्होंने बताया कि सुबह में बिजली नहीं आने की वजह से सबसे ज्यादा समस्या पानी की होती है। वहीं, ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसकी वजह से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। कार्य करने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें