फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा क्षेत्र स्थित एलिवेटिड रोड पर शनिवार सुबह अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुलंदशहर के मुकीमपुर निवासी विशाल (19) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो गाजियाबाद स्थित रोटरी गोल चक्कर की तरफ जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त बाइक और घायल युवक था। पुलिस ने संजय नगर कंबाइंड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले दस्तावेज से पहचान हुई। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें