लोनी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रॉनिका सिटी मोड पर बाइक सवार दो युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। हादसे में दोनों की एक एक टांग टूट गई।
बागपत स्थित माता कॉलोनी शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई को उनका बेटा सुहेब अपने साथी शावेज के साथ बाइक से लोनी में ननिहाल गए थे। उनके साथ चल रही दूसरी बाइक पर कॉलोनी में रहने वाले चचेरे भाई समीर और अन्य पीछे आ रहे थे। उन्होंने बताया सुहेब जब लोनी ट्रॉनिका सिटी मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के दाएं पैर की हड्डी टूट गईं। हेलमेट पहने होने के चलते बड़ा हादसा बचा। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।