फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षक ही निकला भक्षक: फूफा चार साल की बच्ची से करता रहा दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, शव को ठिकाने लगाया

Tue, 14 Mar 2023 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसके खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है।   
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मासूम का फूफा ही हैवान निकला। पुलिस के मुताबिक पिता की मौत और माता की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण बच्ची का रिश्ते के बुआ और फूफा पालन पोषण कर रहे थे। फूफा और बुआ के अलावा परिवार में 10 साल का बेटा और 7 साल की बेटी हैं। 

विज्ञापन

शनिवार को मां और बेटा बाहर गये थे तभी आरोपी फूफा ने बेटी को सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया था। मौका पाकर आरोपी फूफा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसकी नाक में चोट लगने से खून निकला था, फिर उसने कमरे में ले जाकर नाक और मुंह दबा बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को ही दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर के पूजाघर में छिपा दिया था। 

 

मासूम की हत्या के बाद आरोपी फूफा ने पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी थी। तहरीर नहीं देने पर गुमसुदगी दर्ज नहीं हो सकी थी। रात में अपने दोस्त नीरज निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी के साथ शव को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल मे फेंक दिया था। आरोपी फूफा मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसके खिलाफ  महिलाओं से छेड़छाड़ के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस की जांच में पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म करना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें