फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेठ मुकुंद लाल चौराहे के पास यू-टर्न का कार्य पूरा, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
हापुड़ रोड पर बना नया यू टर्न। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौराहों को जाम मुक्त करने की योजना के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सेठ मुकुंद लाल स्कूल चौराहे के पास यू-टर्न का कार्य पूरा कर लिया है। अंतिम कार्य पूरा होने के बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, स्कूल के पास बने चौराहे को बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही इस यू-टर्न के साथ हापुड़ मोड़ को भी जीडीए सिग्नल फ्री करेगा। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि यू-टर्न का कार्य अंतिम दौर में है। ग्रैप-3 के नियमों के चलते इसमें कुछ देरी हो रही है। पाबंदी हटने के बाद जल्द ही शेष कार्य पूरा करने के साथ इससे जुड़े अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन



आठ चौराहों पर होना है कार्य


इस स्थान पर कार्य पूरा होने के बाद अब हापुड़ तिराहा, मधुबन बापूधाम, बुनकर मार्ट, डीपीएस चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन में गौर और अजनारा चौराहे पर भी कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही हापुड़ चुंगी चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य भी ग्रैप-3 की पाबंदियां हटने के बाद शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सभी चिह्नित स्थानों पर यू-टर्न बनाने और सड़क चौड़ी करने का कार्य किया जाएगा। वहीं, अधिक जाम वाले स्थानों को सिग्नल फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें