फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूध के टैंकर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार की दोपहर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई में दूध के टैंकर की टक्कर से गांव बहादुरगढ़ निवासी शानू (करीब 18 वर्ष) और दानिश (करीब 18 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश कराई जा रही है।

बहादुरगढ़ निवासी शमीम ने बताया कि उनका बेटा शानू और उसका साथी दानिश बाइक से गांव-गांव जाकर सामान बेचने का काम करते थे। दोनों ही शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर स्थित एजेंसी से एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए गए थे। सिलिंडर लेने के बाद दोनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। जहां से लौटने के दौरान बहादुरगढ़-नानई मार्ग पर गांव नानई के पास शिव मंदिर के निकट मोड़ पर सामने से तेजी से आ रहे गांव में ही स्थित डेयरी के दूध के टैंकर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं, जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। पुलिस तुरंत ही दोनों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकां ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


- तीन बहनों का इकलौता भाई था शानू

सड़क हादसे में युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि शानू तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जो फेरी लगाकर सामान बेचकर अपने परिवार के पालन-पोषण में हाथ बंटा रहा था।
विज्ञापन


- चालक की कराई जा रही तलाश

मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूध के टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतकों के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किय जाएगा। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें