फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, दरवाजे की कुंडी लगा चोरों ने की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर में घुसकर एक कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर दूसरे कमरे और रसोई में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। जागने पर पीड़ित परिवार को घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजू प्रजापत ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह अपने परिजनों के साथ कमरे में सोए हुए थे। पीड़ित का कहना है कि देर रात दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए। राजू ने बताया कि चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। जिसके बाद चोरों ने घर में खड़ी उनकी साइकिल, रसोई में रखा एलपीजी सिलिंडर, घी, तेल, कपड़ों का बैग के अलावा उनके जूते तक चोरी कर लिए। सुबह के समय आंख खुलने पर उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो कुडी बाहर से लगी मिली। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग अपनी छत के माध्यम से उनके घर पहुंचे और कुड़ी खोली। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें